Aries Horoscope | Mesh 2014 Rashifal | मेष वार्षिक राशिफल 2014
![]() |
Aries Horoscope |
धन, व्यापार और कारोबार: आर्थिक
स्तर पर वर्ष 2014 मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। धन संबंधी
परेशानियां खत्म होने के आसार हैं। कड़ी मेहनत और सुनियोजित निवेश से आप
अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
शिक्षा और करियर: छात्रों के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं दिख रहा लेकिन सही दिशा में की गई मेहनत और लगन का फल अवश्य मिलेगा। अधिक परिश्रम का कम परिणाम मिलने की संभावना है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें।
परिवार: इस वर्ष पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा होगा। जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी इस वर्ष मिल सकती है। किसी बुजुर्ग से जमीन-जायदाद या संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। भाई और मित्रजनों से मनमुटाव हो सकता है।
प्यार और रिश्ते: अविवाहितों के लिए साल के मध्य में कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमियों के लिए साल उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। अपने साथी की भावनाओं को समझें और उसका सम्मान करें।
स्वास्थ्य: अप्रैल और अगस्त के बीच वाहन चलाते हुए या सड़क पार करते समय सावधान रहें, सड़क दुर्घटना या चोटिल होने की आशंका है। पेट दर्द, सर्दी-जुकाम आदि से परेशानी हो सकती है। समय पर उपचार लें और स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें।
No comments
Thanks for your valuable comments.
To know more about astrology or to read more articles you may visit our another website: We also provide online astrology consultancy service .+91 9829412361
Admin