Header Ads

Breaking News

Cancer Horoscope 2014 | Kark Varshik Rashifal 2014 | कर्क वार्षिक राशिफल 2014

Cancer Horoscope 2014
धन, व्यापार और कारोबार: वार्षिक राशिफल 2014 (Rashifal 2014) के अनुसार आर्थिक स्तर पर वर्ष 2014 कर्क राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साल के शुरुआती दौर में पैसों की तंगी हो सकती है और कर्ज भी लेना पड़ सकता है। लेकिन वर्ष के अंत तक आप इस कर्जे को चुका भी पाएंगे। 

शिक्षा और करियर: छात्रों को इस साल अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साल के शुरुआती महीने किसी प्रतियोगिता या खेलकूद में भाग लेने के लिए अनुकूल हैं। एकाग्रता बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मन पढ़ाई से दूर रह सकता है। 

परिवार: घरेलू समस्याओं को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिजनों से विशेषकर भाई से मनमुटाव होने की संभावना है जिस वजह से आपका मन दुखी हो सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें। 

प्यार और रिश्ते: प्रेम संबंधों में विशेष सतर्कता बरतें। बिना वजह शक करने से बचें अन्यथा साथी के साथ विवाद हो सकता है। अगर प्रेम संबंधों को शादी में तब्दील करना चाहते हैं तो वर्ष का मध्य भाग अनुकूल है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही इस वर्ष कर्क राशि के जातकों के लिए भारी पड़ सकती है। खान-पान पर संयम रखें। यात्रा के दौरान चोटिल हो सकते हैं इसलिए वर्ष के अंतिम तिमाही में बाहर घूमने की योजना पर विचार कर लें।

No comments

Thanks for your valuable comments.
To know more about astrology or to read more articles you may visit our another website: We also provide online astrology consultancy service .+91 9829412361

Admin