Leo Horoscope 2014 | Singh Varshik Rashifal 2014 | सिंह वार्षिक राशिफल 2014
धन, व्यापार और कारोबार: साल के
शुरुआती समय में आर्थिक लाभ होगा। इस समय बचाकर रखा हुआ धन साल के आखिरी
महीनों में काम आएगा। इस वर्ष व्यापार के लिहाज से की गई यात्राएं सफल हो
सकती हैं। इस वर्ष आप पुराने कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं।
शिक्षा और करियर: वार्षिक राशिफल 2014 (Rashifal 2014) के अनुसार यह साल शिक्षा के लिए अनुकूल रह सकता है। इस वर्ष छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए साल का अंतिम समय फलदायक हो सकता है।
परिवार: पारिवारिक स्तर पर यह साल आपको अवश्य परेशान कर सकता है। भाई-बहनों की तरफ से तो सहयोग मिलेगा लेकिन संतान पक्ष और माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
प्यार और रिश्ते: प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल सामान्य रहेगा। अगर किसी से प्रेम का इजहार करना है तो वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में करें, इस दौरान कामयाबी के आसार अधिक हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां जैसे सिरदर्द, बदहजमी आदि की वजह से मामूली परेशानी हो सकती है लेकिन इन बीमारियों से आप पार पा लेंगे।
No comments
Thanks for your valuable comments.
To know more about astrology or to read more articles you may visit our another website: We also provide online astrology consultancy service .+91 9829412361
Admin