Holi Navgrah Shanti Durga Pooja
Holi Navgrah Shanti Durga Pooja नवग्रह शांति दुर्गा पूजा
अध्यात्मिक साधना के लिए जो लोग इच्छुक होते हैं वे लोग इन दिनों साधना
रत रहते है.ग्रहों से पीड़ित व्यक्ति इन दस दिनों में ग्रह शांति भी कर
सकते हैं यह इसके लिए उत्तम समय होता है.
नवग्रह शांति विधि: (Navgrah shanti Vidhi)
नवरात्रों के न दिनों में नवग्रह शांति की विधि यह है कि प्रतिपदा के
दिन आप मंगल ग्रह की शांति करें, द्वितीय के दिन राहु की, तृतीया के दिन
बृहस्पति की, चतुर्थी के दिन शनि ग्रह की, पंचमी के दिन बुध ग्रह की, षष्ठी
के दिन केतु की, सप्तमी के दिन शुक्र की, अष्टमी के दिन सूर्य की एवं नवमी
के दिन चन्द्रमा की.ग्रह शांति की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कलश स्थापन
और दुर्गा मां की पूजा करनी चाहिए.माता की पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र
पर एक यंत्र बनायें.इस यंत्र में तीन खाने बनाकर Šৠपर के तीन खानो में बुध,
शुक्र, चन्मा स्थापित करें बीच में गुरू, सूर्य, मंगल और नीचे के तीन खाने
में केतु, शनि, राहु को स्थान दें.यंत्र बनने के बाद नवग्रह बीज मंत्र से
इस यंत्र की पूजा करे फिर नवग्रह शांति का संकल्प करें.
प्रतिपदा के दिन मंगल ग्रह की शांति होती है इसलिए मंगल ग्रह की फिर से
पूजा करनी चाहिए.पूजा के बाद पंचमुखी रूद्राक्ष, मूंगा अथवा लाल अकीक की
माला से 108 मंगल बीज मंत्र का जप करना चाहिए.जप के बाद मंगल कवच एवं
अष्टोत्तरशतनाम का पाठ करना चाहिए.इसी प्रकार से राहु की शांति के लिए
द्वितीया तिथि को राहु की पूजा के बाद राहु के बीज मंत्र का 108 बार जप
करना चाहिए फिर अष्टोत्तरशतनाम व कवच पाठ करना चाहिए.नवग्रह की शांति के
लिए सभी ग्रह का विधान इसी प्रकार से रहेगा यानी सम्बन्धित ग्रह के बीज
मंत्र से जप के बाद अष्टोत्तरशतनाम व कवच पाठ करें।
दसवीं के दिन नवग्रह यंत्र की पूजा के बाद इसे घर में पूजा स्थल पर स्थापित कर देना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए.
Note : Phone consultancy service available . If you have any problem and need exact solution then please contact us.
Astrologer Peeyush Vashisth ( Gold Medalist )
(Shastri, Acharya, M phil., Phd.)
- Marriage & Career Specialist
Call us +91 9829412361
www.peeyushvashisth.com
www.astroprediction.com

If you want to know more about Holi Navgrah Shanti Durga Pooja then you can go to Holi Navgrah Shanti Durga Pooja
ReplyDelete