Header Ads

Breaking News

Vrishabha Varshik Rashifal 2014 | Taurus Horoscope 2014 | Taurus Rashifal 2014

 Taurus Rashifal
 Taurus Rashifal 2014
धन, व्यापार और कारोबार: इस वर्ष आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्टॉक मार्केट या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। इस वर्ष वाहन खरीदने के योग हैं। वृषभ राशि के जातक इस वर्ष किसी को कर्ज देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। 

शिक्षा और करियर: छात्रों के लिए वर्ष 2014 खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस वर्ष दी गई परीक्षाओं के परिणाम आपके अनुकूल होंगे। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। करियर को नई दिशा मिलने की संभावना है। मन को एकाग्र करने के लिए आप आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। 

परिवार: पारिवारिक स्तर पर वर्षभर काफी हलचल रहेगी। माता-पिता या घर के किसी बड़े सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय संयम रखें। वर्ष के दूसरे भाग में काम की वजह से घर से दूरी बन सकती है। साल के अंत तक हालात अनुकूल होना शुरु हो जाएंगे। 

प्यार और रिश्ते: प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला जुला रह सकता है। साथी को समय ना देने की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। बातचीत को दूरियां मिटाने का माध्यम बनाएं। अविवाहितों को इस साल भी इंतजार करना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य: पेट की समस्याओं से वर्ष भर परेशान होना पड़ सकता है इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वर्ष के मध्य भाग में सेहत संबंधी समस्याओं पर धन व्यय हो सकता है।

No comments

Thanks for your valuable comments.
To know more about astrology or to read more articles you may visit our another website: We also provide online astrology consultancy service .+91 9829412361

Admin